महिला कांग्रेस ने स्लम बस्ती के बच्चों संग मनाया सीएम का जन्मदिन
लुधियाना| महिला कांग्रेस की आेर से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का जन्मदिन ताजपुर रोड़ स्थित झुग्गी बस्ती के बच्चों संग मनाया। इस दौरान संगठन की अध्यक्ष लीना टपारिया की देखरेख में बच्चों को जरुरत के सामान वितरित किए गए। साथ ही बच्चों से केक भी कटवाकर मुख्यमंत्री की लंबी उम्र की कामना की गई। इस अवसर पर पार्षद मनीषा टपारिया,अलका मल्होत्रा, ज्योति मेहता, स्वीटी बांसल, रम्मी मूम, आरती, मानसी कालड़ा, सीमा धवन, प्रीति रामा, एनी वर्मा, सोनिया अरोड़ा की खास मौजूदगी रही।