मनोवैज्ञानिक स्किल्स पर करवाई वर्कशॉप
लुुुधियाना| गुरुसर सुधार स्थित गुरु हरगोबिंद खालसा कॉलेज के साइकॉलोजी विभाग और खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग ने सांझे तौर पर खिलाड़ियों की मनोवैज्ञानिक स्किल विषय पर वर्कशॉप कराई। इसमें प्रसिद्ध खेल मनोवैज्ञानिक डॉ. आज्ञाजीत सिंह बतौर विषय माहिर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अगर खिलाड़ी खेल क्रिया के दौरान अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें तो क्षमता दोगुनी हो जाती है। इसलिए जरूरी है कि अपने मन की भावना को बातचीत के जरिए बाहर निकाला जाए। वर्कशॉप के दौरान स्टूडेंट्स को अनेक मानसिक गतिविधियां भी करवाई गईं। प्रिंसिपल प्रो. जसवंत सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. परमजीत कौर की नव-प्रकाशित पुस्तक भी रिलीज की गई।