एजुकेशन इनोवेशन, डिजिटल उपकरण विषय पर वर्कशॉप
बजाज कॉलेज चौकीमान में यूजीसी योजना परामर्श के तहत एजुकेशन इनोवेशन और डिजिटल उपकरण विषय पर वर्कशॉप कराई गई। यह वर्कशॉप जीएचजी हरप्रकाश कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमंस ने करवाई। इसके मुख्य वक्ता एनसीईआरटी के सीटेट अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ. यशपॉल ने विभिन्न विषयों पर जैसे कि कॉपीराइट और क्रिएटिव कॉमन्स मैसिव ऑप्शन ऑनलाइन पाठ्यक्रम से टीचरों को परिचित कराया। साथ ही टीचरों को ई-कंटेंट, इंटरेक्टिव कंटेंट और वीडियो कंटेंट बनाने के लिए प्रशिक्षित भी किया। प्रिंसिपल डॉ. शिखा ढल्ल ने आधुनिक शिक्षा प्रणाली में टेक्नोलॉजी के महत्व पर प्रकाश डाला और विचार साझा किए, कैसे यह तकनीकें स्टूडेंट्स की रूचि में वृद्धि करती हैं। छात्रों को किसी भी विषय को सीखने में आसान बनाती है। कॉलेज मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष जेएस बजाज और डायरेक्टर ऐनी बजाज ने भी शामिल होकर टीचरों को प्रोत्साहित किया।