पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट पर वर्कशॉप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के कम्युनिटी साइंस कॉलेज के अपैरल और टैक्सटाइल साइंस विभाग द्वारा दस दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और सेल्फ रीयलाइजेशन विषय पर ये वर्कशॉप रही। इसमें माहिरों ने स्टूडेंट्स को विस्तार से जानकारी दी। ज्योत्सना गुप्ता, सचिन अत्री और लक्ष्य अग्रवाल स्पीकर रहे। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुरभि महाजन की देखरेख में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कॉलेज डीन डॉ.संदीप बैंस द्वारा वर्कशॉप में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।उन्होंने कहा कि इस तरह की वर्कशॉप स्टूडेंट्स के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ ही उन्हें सफल बनने के लिए प्रेरित करने के लिए जरुरी होती हैं।
खबरें और भी हैं...