पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिविल हॉस्पिटल में एक्स-रे मशीन की टूटी बैल्ट, कल तक दुरुस्त होने की संभावना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सूबे के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में एक ही एक्स-रे मशीन, रोजाना आते करीब 90 मरीज

सिविल हॉस्पिटल में सोमवार को एक्सरे नहीं हो सके। एक्स-रे मशीन खराब होने से मरीजों को बिना एक्सरे करवाए ही लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि एक्स-रे मशीन की बैल्ट टूटने से दिक्कत आई है। शनिवार से ही मशीन में दिक्कत आनी शुरु हो गई थी। जिसे कुछ सही करने के बाद कुछ एक्सरे किए गए। लेकिन मशीन में फिर से परेशानी होने पर एक्स-रे बंद कर दिए गए। मंगलवार को छुट्टी होने के कारण जरूरी एक्सरे वालों को बाहर से एक्स-रे करवाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं, दूर के इलाकों से आने वाले लोगों को दोबारा से आकर पहले एक्सरे करवाना होगा और डॉक्टर को दिखाने के लिए दोबारा से पहुंचना पड़ेगा। इस संबंध में सिविल हॉस्पिटल के एसएमओ डॉ. रवि दत्त ने कहा कि मशीन को दुरुस्त करने के लिए मेकेनिक दिल्ली से आना है। जिसे बुला लिया गया है। बुधवार तक मशीन सही हो जाएगी। गौर हो कि सिविल अस्पताल में एक ही एक्स-रे मशीन है और रोजाना 80-90 लोग एक्स-रे कराने आते हैं।

बुधवार को दोबारा आना पड़ेगा


शिमलापुरी से बाजू का एक्स-रे करवाने के लिए मैं सिविल हॉस्पिटल पहुंचा था। लेकिन मशीन सही न होने की बात कह कर हमें भेज दिया गया। अब बुधवार को दोबारा से हॉस्पिटल आकर एक्स-रे करवाना होगा।-जीत सिंह, निवासी, शिमलापुरी


हाथ का एक्स-रे करवाने के लिए पहुंची थी। लेकिन एक्स-रे हो नहीं सका। सुभाष नगर से यहां तक पहुंचना बहुत मुश्किल है। लेकिन मजबूरी के कारण हमें दोबारा आना ही होगा।’- समित्र कौर, निवासी, सुभाष नगर

मलौद से मैं आज मुश्किल से हॉस्पिटल पहुंची थी। जहां पर डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने के लिए कहा। एक्स-रे आज हो नहीं सका है। मंगलवार को छुट्टी है। अब दोबारा आकर लाइनों में लगना पड़ेगा। - प्रीतम कौर, निवासी, मलौद गांव


टांग में चोट लगने के कारण डॉक्टर द्वारा एक्स-रे करने के लिए कहा गया था। लेकिन आज एक्स-रे हो नहीं सका है। जरुरी है इसलिए बाहर से एक्स-रे करवाने के बारे में सोच रहे हैं। नहीं तो बुधवार तक इंतजार करना होगा। - कृष्णा, निवासी, दुगरी
खबरें और भी हैं...