पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक को टक्कर मार गिराया फिर लूटा कैश, दो गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डाबा इलाके में साइकिल पर जा रहे फैक्टरी वर्कर को बाइक सवार दो बदमाशों ने पहले टक्कर मारकर गिरा दिया। इसके बाद मारपीट कर 8200 रुपए लूटकर ले गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डाबा पुलिस ने ढिल्लों नगर के सोनू की शिकायत पर गुरु नानक नगर के वकील सिंह और सतगुरु नगर के प्रभजोत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता फैक्टरी में नौकरी करता है। वह 9 मार्च की रात को फैक्टरी से अपनी सैलरी लेकर साइकिल पर सवार होकर घर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए। उन्होंने आते ही शिकायतकर्ता को टक्कर मारकर गिरा दिया और फिर मारपीट कर नकदी लूटकर ले गए। जांच अफसर ने बताया कि आरोपियों को जांच में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 4200 रुपए बरामद कर लिए हैं।

खबरें और भी हैं...