पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे लाइन पार रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब के पास रेलवे लाईनों को पार करता हुए एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। चश्मदीदों ने बताया कि उक्त युवक अपने एक्टिवा पर सवार होकर आया था। जिसको उसने गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में खड़ा किया। बाद में दिल्ली की तरफ से आ रही शान-ए-पंजाब ट्रेन के आगे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हरबंस पुरा निवासी सचबीर सिंह है। जीआरपी मामले की जांच करने में जुटी है। पुलिस के मुताबिक यह मामला खुदकुशी का भी हो सकता है। सचबीर सिंह अकाल गढ़ मार्किट में बेल्ट बेचने का काम करता था।

ट्रक चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, टकराने से बाइक सवार की मौत

खन्ना| इकोलाहा में अचानक एक ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दी जिसमें टकराने से पीछे आ रहे बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर है। दोनों बाइक सवार अपने गांव कोटला ढक से इकोलाहा के नज़दीक पहुंचे तो उनके आगे सड़क पर सरिये से लोड ट्रक में बाइक जा टकराया। हादसे में बाइक चालक बिंदर सिंह की छाती में सरिया घुस गया जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके पीछे बैठे कुलदीप सिंह मंगू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...