पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

युवक से छीना एटीएम, कवर पर पासवर्ड लिखा होने से निकाले साढ़े 17 हजार रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पैसे निकलवाने जा रहे एक युवक से मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने झपटमारी करके एटीएम कार्ड छीन लिया। कार्ड के कवर पर पासवर्ड लिखा होने के चलते झपटमार ने उसके अकाउंट से साढ़े 17 हजार रुपए निकलवा लिए। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना टिब्बा की पुलिस ने मनजीत कॉलोनी के रहने नाले वसीम की शिकायत पर जैन कॉलोनी के रोहित शामा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता का एचडीएफसी बैंक में अकाउंट है। वह अपने घर से मनजीत नगर स्थित एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए जा रहा था। उसने एटीएम कार्ड हाथ में पकड़ रखा था। लेकिन रास्ते में ही उससे उक्त आरोपी एटीएम कार्ड छीनकर ले गया। शिकायतकर्ता द्वारा एटीएम के कवर पर ही पासवर्ड लिखा होने के चलते आरोपी ने कार्ड से पैसे निकलवा लिए।

चिट्‌टा पीने को करता था आरोपी वारदातें

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच अफसर ने बताया कि आरोपी चिट्टा पीने का आदी है। उसने अकाउंट से जो नकदी निकलवाई, वह सारी ही नशे में खत्म कर दी। जांच अफसर अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले भी चार मामले दर्ज है। जिनमें वह जेल भी जा चूका है। जबकि वह कुछ समय पहले ही जमानत पर रिहा होकर आया और फिर से वारदातें करनी शुरू कर दी। वह अब तक 20 से अधिक वारदातें कर चुका है। पुलिस आरोपी के साथियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...