- Hindi News
- National
- Moga News 11 More Bikes Recovered Under The Guise Of A Man Including A Stolen Motorcycle
चोरी की मोटरसाइकिल समेत पकड़े व्यक्ति की निशानदेही पर 11 और बाइकें बरामद
वीरवार शाम को पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक व्यक्ति को पकड़ा था, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया था। पकड़े गए व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस ने 11 और चोरी की बाइकें बरामद कर कुल 12 चोरी के बाइकों को कब्जे में लिया है। दोनों आरोपियों में पकड़ा गया आरोपी प्लस टू व फरार आरोपी 10वीं पास है। दोनों कारपेंटर का काम करते-करते बाइक चोरी
करने लगे।
डीएसपी सिटी परमजीत सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को थाना सिटी पुलिस को सुआ पुल दुन्नेके के पास चेंकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत रविंदर सिंह उर्फ रवि व बलजिंदर सिंह उर्फ बल्ली दोनों जिला फिरोजपुर निवासी को काबू किया, परंतु इस दौरान बलजिंदर सिंह फरार हो गया। रविंदर सिंह ने पूछताछ के दौरान अन्य चोरियों को माना और उसके कब्जे से 9 बाइक व 3 एक्टिवा चोरी के बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी रविंदर सिंह के खिलाफ 7 अगस्त 2019 को फिरोजपुर में भी व्हीकलों की चोरी का केस दर्ज है। इस समय थाना सिटी प्रभारी गुरप्रीत सिंह व अन्य पुलिस मुलाजिम भी
उपस्थित थे।
चोरी की बाइक समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार
थाना फतेहगढ़ पंजतूर के हवलदार गुरनाम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान शक के आधार पर एक बाइक सवार को रोक कर कागजात देखे तो उनके कब्जे से चोरी की बाइक मिलने पर आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी जोगेवाला (फिरोजपुर) को गिरफ्तार करके केस दर्ज कर लिया है।
बाइक चोरी की जानकारी देते डीएसपी (सिटी) परमजीत व अन्य।