पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चार युवकों को कनाडा भेजने के नाम पर 12.70 लाख ठगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चार रिश्तेदार युवकों कनाडा भेजने के नाम पर 12 लाख 70 हजार रुपए की ठगी मारने के आरोप में पुलिस ने जांच के उपरांत दो भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना बाघापुराना के सब इंस्पेक्टर गुरतेज सिंह ने बताया कि गांव रोडे खुर्द निवासी जोबनप्रीत सिंह बीए के छात्र ने 12 सितंबर 2019 काे मोगा के एसएसपी को दी लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि वह अाैर उसके तीन रिश्तेदार इंद्रजीत सिंह निवासी राजेयाना ममेरा भाई, पलविंदर सिंह निवासी घोलिया खुर्द चाचा का साला व अवतार सिंह ताया का बेटा काे कनाडा जाना था। इसके लिए उनके द्वारा साल 2019 में बाघापुराना के दो भाइयों सोम दत्त, परमदीप कुमार से मुलाकात करने के बाद उन्होंने प्रति सदस्य 12 लाख 70 हजार रुपए की मांग की। इस पर उन लोगों ने विदेश भेजने के लिए हामी भरते हुए चारों रिश्तेदारों ने अपने अपने हिस्से के 3,17,500 रुपए दिए। जोकि एजेंट भाइयों के पास उनके 12 लाख 70 हजार रुपए हो गए थे। उनके द्वारा दो महीने इंतजार करने के बाद जब उनको कनाडा से आफर लेटर नहीं आया तो उन लोगों ने एजेंटों से अपने दिए रुपए वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने साथ हुई ठगी के मामले में एसएसपी काे शिकायत दी ताे जांच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सौंप दी गई। जांच अधिकारी द्वारा 6 महीने की जांच के उपरांत बाघापुराना के दो भाइयों सोम दत्त, परमदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...