पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

10 ग्राम हेरोइन व 50 नशीली गोलियों समेत 3 व्यक्ति गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | पुलिस ने दो विभिन्न मामलों में 10 ग्राम हेरोइन व 50 नशीली गोलियाें समेत 3 लोगों को काबू कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। थाना सिटी साउथ के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को गश्त के दौरान जब वह पुलिस पार्टी के साथ मोहला डिग्गी वाला के पास पहुंचा तो वहां 50 नशीली गोलियाें के साथ प्रवीन कुमार उर्फ पंकज निवासी बग्गेआणा बस्ती को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार थाना सदर के एएसआई मेवा सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान गांव घल्लकलां के पास वीरवार शाम 6.30 बजे 10 ग्राम हेरोइन समेत मनदीप सिंह निवासी बीड़ बधनी हाल आबाद गांव रत्तियां व नरेश खुमार निवासी भिखी विंड (तरनतारन) को गिरफ्तार किया गया है।
खबरें और भी हैं...