मोगा में 325 लोग विदेश से आए, लक्षण किसी में नहीं
कोरोना वायरस को लेकर पंजाब सरकार द्वारा जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में अलर्ट जारी करते हुए जरूरी प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत जिला अस्पताल में सेहत विभाग द्वारा एक आइसोलेशन वार्ड स्थापित करने के साथ एक वेंटिलेटर मशीन, ऑक्सीजन व चार बेड तैयार किए गए हैं। अस्पताल प्रशासन के पास सेफ्टी सूट 200 हैं, जिन्हें पहन कर मरीज का सेंपल लेना है। इधर, जिले में विदेश से आने वाले की संख्या लगभग 325 के ज्यादा पहुंच चुकी है, जिन्हें 15 दिनों की निगरानी में रखा गया था, उनमें किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई है। यह जानकारी सहायक सिविल सर्जन जसवंत सिंह ने दी। इसके अलावा चार मार्च को एक मरीज के सैंपल लेकर हवाई जहाज के जरिए पूणे (माहाराष्ट्र) में जांच के लिए भेजे हैं, लेकिन 96 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक भी उसकी लैब रिपाेर्ट नहीं आई है। शनिवार को जिले के दोनों एपिडिमोलॉजिस्ट डॉक्टर मुनीष अरोड़ा व नरेश की दोपहर एक से लेकर तीन बजे तक सेहत विभाग के डायरेक्टर अरीत कौर से वीडियो कांफ्रेंस हुई। इस दौरान सेहत विभाग की डायरेक्टर ने पंजाब में सभी जिलों में तैनात एपिडिमोलॉजिस्ट से बात की। सेहत अधिकारी द्वारा जिले में बैठे अधिकारियों को काेरोना वायरस को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही किसी तरह की अफवाह की ओर ध्यान न देने को कहा है।
सरकारी अस्पताल में बनाया आइसोलेशन वार्ड जिसमें वेंटिलेटर मशीन है। स्पेशल सूट पहने एसएमओ व अन्य स्टाफ।