पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘मानव प्रकृति की सुरक्षा करे,असली सुख परमात्मा की भक्ति में’

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से गांव जलालाबाद में हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर वेद मंत्रों का उच्चारण किया गया और वेदाचार्य जी ने कहा कि हवन से प्रकृति शुद्ध होती है। मानव का संपूर्ण जीवन प्रकृति पर ही निर्भर है, किंतु आज के समय में प्रकृति बहुत बड़े संकट में हैं और यदि प्रकृति संकट में होगी तो मानव का जीवन भी संकट में चला जाएगा। इसलिए मानव को प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए। उसे हरा भरा रखना चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने परमात्मा की भक्ति के बारे समझाते हुए कहा कि वास्तविक सुख भी परमात्मा की भक्ति करने में है, लेकिन विचारनीय बात यह है कि आज का हर मानव किसी न किसी तरीके से परमात्मा की भक्ति भी करता है, किंतु उसकी चिंता का समाधान नहीं हो पाता। इसका कारण है कि इन्सान को भक्ति की उचित जानकारी नहीं है। वह स्वंय के तरीके से परमात्मा की भक्ति करता है।स्वंय के तरीके से परमात्मा को पाना चाहता है। इन्हीं विचारों की शृंखला के अंतर्गत स्वामी जी ने कहा कि यदि परमात्मा एक है तो उसकी भक्ति करने का तरीका भी एक ही है जो कि हमारे ऋषियों और मुनियों के पास था। इस मौके उपस्थित श्रद्धालुजनों ने विश्व शांति की मंगल कामना की।

खबरें और भी हैं...