पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशीली गोलियों व चूरापोस्त समेत 6 काबू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | पुलिस ने चार विभिन्न मामलों में एक हजार नशीली गोलियों व 13 किलो चूरापोस्त बरामद कर 6 लाेगाें को गिरफ्तार किया है। थाना अजीतवाल के एएसआई प्रीतम सिंह ने बताया कि 9 मार्च को गश्त के दौरान गांव कोकरी फुला सिंह में 13 किलो चूरापोस्त बरामद कर कर्मपाल सिंह निवासी कोकरी फुला सिंह को गिरफ्तार किया गया।

सीआईए स्टाफ के एएसआई मलकीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी इलाके में दाना मंडी के निकट पांच साै नशीली गोलियाें समेत अश्वनी कुमार निवासी पुराना मोगा को गिरफ्तार किया गया। थाना मैहना के सब इंस्पेक्टर जगजीत सिंह ने बताया कि दस मार्च को गांव धूडकोट कलां में गश्त के दौरान चार सौ नशीली गोलियां बरामद कर इंद्रजीत सिंह निवासी धूडकोट रणंसीह को गिरफ्तार किया गया। थाना सिटी साउथ के एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि लाल सिंह रोड पर गश्त के दौरान पवनदीप सिंह निवासी सोढियां वाला मोहल्ला, अनिल कुमार व हरमनदीप सिंह निवासी गांव मैहरों को सौ नशीली गोलियाें समेत गिरफ्तार कर लिया गया।
खबरें और भी हैं...