पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News A Case Has Been Registered Against The Youth And His Three Associates For The Abduction Of A Minor

नाबालिगा को भगाने के आरोप में युवक व उसके तीन साथियों पर केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नाबालिगा को शादी करवाने का झांसा देकर भगाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना समालसर के एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांववासी व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी 17 साल की बेटी साथ वाले गांव के स्कूल में बारहवीं कक्षा में पढ़ती है। ऐसे में सात मार्च को स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी।
उनके द्वारा बेटी को ढूढनें की कोशिश की गई। इस दौरान उनको पता चला कि उनके गांववासी मनप्रीत सिंह उसकी बेटी को शादी करवाने का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसाकर भगाकर ले गया है। इस मामले में मनप्रीत सिंह के साथ तीन साथियों सैम, राजू व बब्बू के खिलाफ नाबालिगा को भगाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं...