- Hindi News
- National
- Moga News A Case Has Been Registered Against Unidentified People From Gurdwara Sahib
गुरुद्वारा साहिब से गोलक चोरी अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज
गुरुद्वारा नानक प्रकाश साहिब में अज्ञात चोर गोलक चोरी करके ले गए। गोलक में 35 हजार रुपए की नकदी थी। पुलिस ने कमेटी प्रधान की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना अजीतवाल के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी गुरदेव सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि कस्बे में बने गुरुद्वारा प्रकाश साहिब की गुरुद्वारा कमेटी की प्रधान है। सात मार्च की अलसुबह अज्ञात लोग गुरुद्वारा साहिब में घुसे और वहां रखी गोलक चोरी करके ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।