पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News A Case Was Registered Against Seven People For Assaulting A Youth Due To Illiteracy

रजिंश के चलते युवक से मारपीट, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | जमीन के विवाद के चलते एक व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना धर्मकोट के एएसआई बाज सिंह ने बताया कि गांव भिंडर कलां निवासी कर्मजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका गांव के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। 12 मार्च की शाम को वह किसी जरूरी काम से जा रहा था। इतने में कुछ लोगों ने उस पर हमलाकर घायल कर दिया। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर गुरमेल सिंह, बलवंत सिंह, गुरसेवक सिंह, जगतार सिंह चार भाईयों के अलावा तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रास्ते में रोक कर मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज किया है।
खबरें और भी हैं...