- Hindi News
- National
- Moga News Aadhatiya Association Opened Front Against Gwalior Semile Businessman
आढ़तिया एसोसिएशन ने ग्वालियर सेमिले व्यापारी के खिलाफ खोला मोर्चा
पिछले दिनों निहाल सिंह वाला के गायब नामी व्यापारी का ग्वालियर में होने का पता लगने के बाद आढ़तिया एसोसिएशन बाघापुराना द्वारा उसके झूठे सुसाइड नोट लिखने पर मोर्चा खोल दिया है। नई अनाज दाना मंडी में एसोसिएशन सदस्यों की बैठक में बालकृष्ण बाली ने कहा कि उनके साथ 5 और राइस मिलर्स का नाम सुसाइड नोट में लिखा गया, जबकि उक्त व्यापारी के साथ उनका पिछले कई वर्ष से कोई लेन देन ही नहीं है। खुराक सप्लाई विभाग के एक अधिकारी द्वारा नियमों को ताक पर रख उनकी मिल में 145 फीसदी तक पैडी अलॉट किया गया था। जिसका वे और एसोसिएशन के सदस्य लगातार विरोध करते आ रहे थे। बाली ने कहा कि उक्त फर्म मालिक द्वारा बजार में कई लोगों व बैंकों का करोड़ों रुपए अदा करना है। उनका सुसाइड नोट में नाम तक नहीं दर्ज किया गया, जबकि सुसाइड नोट में लिखे गए व्यापारियों के साथ उनका कोई लेना देना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट के पीछे दिमाग उक्त व्यापारी का नहीं, बल्कि किसी और का चला है, जो हमें बेकसूर होने के बावजूद फंसाना चाहता था। वे एसोसिएशन सदस्यों के साथ एसएसपी मोगा को मामले की जांच के लिए एप्लीकेशन देने जा रहे हैं, ताकि उस व्यक्ति का नाम सामने आ सके जिसने स्यूसाइड नोट लिखवाया है।