पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्याम सेवा सोसायटी की ओर से शहीदी पार्क में पिछले 10 दिनों से जारी श्याम संकीर्तन के समापन पर सोसायटी द्वारा सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सोसायटी के संस्थापक कमल शर्मा की अध्यक्षता में समाजसेवी राकेश सितारा व प्रेम चंद ने ज्योति प्रज्वलित की।

भजन गायक धरमिंदर शर्मा व सुखदेव सांवरा ने हारे के सहारे आजा तेरा दास पुकारे आजा.., कीर्तन की है रात बाबा आज थारे आणो है...भजनों के साथ श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान किया। संकीर्तन के समापन पर श्याम प्रभु की आरती करके श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राज भारती, अजय गर्ग, संजीव टीटू, राजेश सिंगला, अमरजीत सिंह, रामचंद्र शर्मा, पारुष गर्ग, कमल शर्मा, विद्याभूषण, चंद्रमोहन सहगल, करोड़ीमल आदि उपस्थित थे।

}लाइफ मंत्रा

विकास जीवन का नियम

निरंतर विकास जीवन का नियम है। जो खुद को सही दिखाने के लिए अपनी रूढ़िवादिता बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को गलत स्थिति में पहंुचा देता है।

}घरेलू नुस्खे

तिल्ली रोग में नींबू फायदेमंद

तिल्ली के रोग में राहत के लिए एक गिलास पानी में एक नींबू निचोड़ लें। अब उस पानी को चार दिन तक बिन नागा रोजाना पीने से पीड़ित का तिल्ली रोग धीरे-धीरे खत्म होने लगता है।

}हस्तरेखा

बुध क्षेत्र में विवाह रेखा

बुध क्षेत्र (सबसे छोटी अंगुली के नीचे वाले भाग को बुध क्षेत्र कहते हैं।) पर आड़ी रेखा के रूप में रहती है। यह रेखा एक से अधिक भी हो सकती है। इस रेखा से व्यक्ति के विवाह और वैवाहिक जीवन पर विचार किया जाता है।

}मान्यता अर्द्ध स्नान क्यों?


स्नान न करना शास्त्रदृष्टि से बड़ा दोष है पर कभी बीमार होने, प्रवास या यात्रा में रहने और जल के अभाव में स्नान करना संभव नहीं हो पाता। ऐसे में मुख्य स्नान के साथ अर्द्ध स्नान का काफी महत्व है। बाहर से घर आने के बाद, भोजन से पूर्व व बाद, शोक होने के बाद, रोना-धोना करने के बाद भी अर्द्ध स्नान करना चाहिए।

}वास्तु टिप्स

सिरहाने न रखें पानी के पात्र

सोते समय पानी के पात्र सिर की तरफ रखकर न सोएंं। इससे चन्द्रमा प्रभावित होता है और मनोरोग होता है। सोने से पहले जूते-चप्पल कभी भी बिस्तर के नीचे या सिरहाने की तरफ न उतारें। इससे निगेटिव एनर्जी आती है।

श्याम प्रभु के दरबार में ज्योति पूजन करते राकेश सितारा व अन्य श्रद्धालु।

- स्वामी विवेकानंद
खबरें और भी हैं...