नशेड़ी पति ने पत्नी को मारपीट कर किया घायल
नशेड़ी पति द्वारा मारपीट कर घायल करने के चलते विवाहिता काे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा
जीरा निवासी कमलजीत कौर ने बताया कि उसकी शादी 6 साल पहले गुरदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद दो बच्चें हुए। लेकिन कोटइसेखां के गांव चीमा वासी बहन गर्भवती होने के चलते उसकी डिलीवरी के लिए पति व बच्चों के साथ आकर रहने लगी। शादी के बाद से लगातार पति उसे मारपीट करता आ रहा है। जहां तक वह मजूरी करके जितनी कमाई करता है, वह मेडिकल नशा करने में खर्च कर देता है। इसके अलावा उसके पास मोबाइल भी नही है, बावजूद इसके उस पर शक करता है। वह कोटइसेखां स्थित एक दुकान पर काम करके बच्चों का पालन पोषण कर रही है। नौ मार्च को वह दुकान से घर के लिए निकली, पीछे से पति दुकान पर लेने के लिए पहुंच गए। इसके बाद दुकान मालिक ने उसके पति को कहा कि वह काफी देर पहले जा चुकी है। जैसे ही पति घर आया तो उसे पीटने लगा। उसका तीन बार गला घोटने की कोशिश की। वहीं करंट लगाने का प्रयास किया। सिर को पकड़कर दीवार में टकरा दिया। जमीन पर गिरा कर बुरी तरह से पीटा। उस समय उसकी बहन व जीजा अपनी रिश्तेदारी में गए हुए थे। जैसे ही वह घर पहुंचे तो पति भाग गया अाैर उसे अस्पताल लाया गया है।