- Hindi News
- National
- Moga News Anti Drug Awareness Seminar Organized In Sanjh Center Moga 50 People Took Part
सांझ केंद्र मोगा में नशा विरोधी जागरूकता सेमिनार करवाया, 50 लोगाें ने लिया हिस्सा
सांझ केंद्र मोगा में नशा विरोधी सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर 50 लोग शामिल हुए, जिनमें डेपो व अन्य समाज सेवी संस्थाओं ने हिस्सा लिया। सेमिनार की अध्यक्षता उपमंडल मजिस्ट्रेट मोगा सतवंत सिंह व परमजीत सिंह संधू उप कप्तान पुलिस मोगा ने की। थाना प्रभारी मोगा गुरप्रीत सिंह, इंसपेक्टर दिलबाग सिंह इंचार्ज सीपीआरसी सेंटर मोगा, मनिंदर सिंह नायब तहसीलदार मोगा, पार्षद अशोक धमीजा, अध्यक्ष हरिंदर सिंह, राजेश कुमार, संजीव बठला, मनोहर लाल पोपली, जसपाल सिंह, रेणु बाला, परमजीत कौर, सतपाल, सोनू झाब, जोनी मौजूद रहे। एसडीएम सतवंत सिंह ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि अगर किसी नशा बेचने वाले व्यक्ति के बारे में सूचना मिलती है तो तुरंत बातचीत की जाए।