- Hindi News
- National
- Sadik News Bhai Jaita Ji Foundation Distributed Honorarium Checks To Teachers
भाई जैता जी फाउंडेशन ने अध्यापकों को वितरित किए मानदेय के चेक
भाई जैता जी फाउंडेशन चंडीगढ़ के ट्रस्टी हरपाल सिंह के नेतृत्व में फरीदकोट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नवोदय परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों की तैयारी करवाने वाले शिक्षकों को मानदेय के चेक बांटे गए। इस कार्यक्रम में फरीदकोट के उप जिला शिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह भी विशेष तौर पर पहुंचे। भाई जैता जी फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर हरविंदर सिंह मरवाह ने भाई जैता जी फाउंडेशन के शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की जानकारी दी। उप-जिला उपशिक्षा अधिकारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि भाई जैता जी फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को परीक्षा की तैयारी करवाकर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है। इस अवसर पर सहायक कोऑर्डिनेटर मनदीप सिंह ने बताया कि फाउंडेशन कोटकपूरा, फरीदकोट, ढिलवां, बाजाखाना, पक्का ढीमांवाली, सादिक, नवां किला व मेहमूआना में छात्रों की प्रतिस्पर्धा परीक्षा की तैयारी को सेंटर चलाए जा रहे हैं। इन 6 सेंटरों से प्रशिक्षण लेकर अब तक 200 छात्र नवोदय टेस्ट पास कर दाखिला ले चुके हैं। इस अवसर पर मघर सिंह, बलकरण सिंह, निंदरपाल सिंह, गुरपाल सिंह, कुलविंदर सिंह, मनदीप सिंह, सुखचरण सिंह, कुलविंदर कौर, जसप्रीत कौर, कुलजीत कौर, उमेश कुमार, गुरदिता सिंह, किरण पाल, रजनी, मनिंदर सिंह, जगमोहन कौर व मनप्रीत कौर मौजूद रहे।