पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाविप ने बांटे कपड़े के थैले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत विकास परिषद द्वारा डॉ. हेडगेवार जन्म शताब्दी सेवा समिति के सहयोग से प्लास्टिक की थैली का उपयोग बंद करने हेतु आम जनता को कपड़े से बने थैले वितरित किए गए। सब्जी मंडी के गेट पर कपड़े के थैले बांटते हुए भाविप के जोनल सचिव सेवा डॉ. राजेश पुरी अध्यक्ष सुमनकांत विज ने लोगों को प्लास्टिक की थैली के दुष्प्रभाव बताते हुए इसका पूर्ण बहिष्कार करने के लिए भी प्रेरित किया। भाविप के प्रांतीय सरंक्षक सुनील जैन ने पर्यावरण के सरंक्षण के लिए एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक के लिफाफों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की वकालत करते हुए लोगों से अपील की। भाविप के सदस्य रमेश सिंगला ने लोगों से अनुरोध किया कि आप अपनी सिर्फ एक आदत की तब्दीली से पर्यावरण को बचाने में अमूल्य योगदान दे सकते हैं।

सब्जी मंडी में लोगो को कपड़े के थैले वितरित करते भाविप के सदस्य।
खबरें और भी हैं...