- Hindi News
- National
- Dharamkot News Blood Donation Camp Will Be Organized In Memory Of Martyrs On 22
शहीदों की याद में 22 को लगाया जाएगा रक्तदान कैंप
शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के शहीदी दिवस को समर्पित भारत विकास परिषद द्वारा 22 मार्च को चौथा वार्षिक रक्तदान कैंप गोपी मल्ल धर्मशाला पंडोरी गेट में लगाया जाएगा। कैंप का पोस्टर जारी करते भाविप के चेयरमैन अतुल नोहरिया व अध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक व मोगा सिविल अस्पताल के सहयोग से लगने वाले इस रक्तदान कैंप के साथ शुगर का टेस्ट भी किया जाएगा। पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर अनिल वर्मा ने भाविप द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते कहा कि रक्तदान महादान है। इस अवसर पर राकेश मुखीजा, जसविंदर सिंह, मंगतराय गोयल, डॉक्टर जसवंत सिंह, कुलवंत सिंह, सचिन ग्रोवर, तीर्थ तांगड़ी, विशाल कक्कड़, सुख रखड़ा, गौरव दावड़ा, बलजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह, रविंदर सिंह उपस्थित थे।
रक्तदान कैंप का पोस्टर जारी करते भारत विकास परिषद व पंजाब नेशनल बैंक के कर्मी।