पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Both Trucks Were Captured After Registering A Case Against Another Truck Driver

दूसरे ट्रक चालक पर केस दर्ज कर दोनों ट्रकों को लिया कब्जे में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रक की टूटी फैन बेल्ट नीचे लेटकर ठीक कर रहा था चालक, पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, चालक के ऊपर पहिया चढ़ने से हुई मौत
दूसरे ट्रक चालक पर केस दर्ज कर दोनों ट्रकों को लिया कब्जे में

ट्रक रिपेयर करवाकर जा जाते समय रास्ते में फैन बेल्ट टूटने से चालक जब गाड़ी के नीचे लेट कर नई बेल्ट डाल रहा था ताे इतने में पीछे से अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रक के नीचे लेट कर काम कर रहे चालक के ऊपर ट्रक चढ़ गया अाैर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अन्य ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। थाना सिटी वन के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि जिला फिरोजपुर निवासी मनजिंदर सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि वह ट्रक ऑपरेटर है। उसका ट्रक खराब होने के चलते कुछ दिन पहले उसने ट्रक रिपेयर के लिए मोगा की वर्कशाप में लाया था। उसके साथ चालक निर्मल सिंह निम्मा 36 साल निवासी गांव करमा जिला फिरोजपुर था। बुधवार को ट्रक ठीक होने के बाद वह और चालक निर्मल सिंह दोनों ट्रक वर्कशाप से लेकर वापस अपने घर को जा रहे थे। रात 12.30 बजे बिग बैन होटल के निकट अचानक उनके ट्रक का फैन बेल्ट टूटने के चलते निर्मल सिंह ट्रक के नीचे लेटकर नई फैन-बेल्ट डाल रहा था। इतने में पीछे से तेज रफ्तार अा रहे अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से झटके के कारण ट्रक अागे बढ़ गया अाैर लेटकर काम कर रहे निर्मल सिंह के ऊपर ट्रक का पहिया चढ़ गया था। इससे निर्मल सिंह की मौत हो गई।

घटना के बाद आरोपी चालक मौका पाकर ट्रक को छोड़कर भाग गया। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर गांव आलमवाला निवासी लखबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

ट्रक के पहिए के नीचे दबा चालक।

खबरें और भी हैं...