टूटी फोरलेन सड़क बनी परेशानी
बुधवार रात को हुई बारिश से शहर की टूटी सड़कों सहित नेशनल हाईवे की जगह-जगह से टूटी फोरलेन पर भी बारिश का पानी रुकने से दिनभर लोग परेशानियों का सामना करते रहे। एफसीआई रोड को जाने वाले रास्ते के बाहर बारिश के रुके पानी मे कैंटर भी फंस गया, जिसे भारी मशक्कत के बाद निकाला गया। साईं बाबा लंगर सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सोनू अरोड़ा, धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार के नेशनल हाईवे पर बनने वाली फोरलेन का कार्य समय पर न करवाने के कारण लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है।