- Hindi News
- National
- Moga News Businessman39s Family Who Disappeared Due To Loss Of 30 Crores Due To Loss In Business Found In Gwalior
कारोबार में घाटे के चलते 30 करोड़ का कर्जदार होने पर गायब हुआ व्यापारी का परिवार, ग्वालियर में मिला
चार दिन पहले निहाल सिंह वाला कस्बे के नामी व्यापारी की अचानक घर से गायब होने की गुत्थी पुलिस ने शुक्रवार को सुलझा ली है। गायब परिवार के मुखिया के साढ़ू से लगातार पूछताछ के बाद इस गुत्थी को सुलझाया गया है। व्यापारी ने व्यापार में कर्जदार होने के चलते इस कदम को उठाया। यह बात उसने पुलिस के साथ वीडियो कान्फ्रेंस में मानी है। पुलिस के साथ गायब व्यापारी की सपरिवार वीडियो कान्फ्रेंस का आयोजन साढ़ू नीरज बांसल ने कराया।
डीएसपी निहाल सिंह वाला मनजीत सिंह ने बताया कि परिवार बिजनेस में घाटे के चलते घर से चला गया था। वह सभी सही सलामत हैं। उनसे शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बात हो गई है। परिवार डरा हुआ है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में है। हमने उन्हें हौसला दिया है कि डरने की बात नहीं है, वह वापस घर लौट आएं, ताकि वह डर कर कोई गलत कदम न उठा लें।
निहाल सिंह वाला के पंचायत प्रधान इंद्रजीत सिंह जौली ने बताया कि उसने भी तरसेम लाल से बात की है और उसे आश्वासन दिया है कि पूरी मंडी आपके साथ है, ताकि वह कोई गलत
कदम न उठाए।
तीन राइस मिलों में 3.5 करोड़ का 50 हजार बोरी धान भी कम मिला
तीन राइस मिलों की फिजिकल वेरीफिकेशन में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए का 50 हजार बोरी धान भी कम मिलने की बात सामने आ रही है। पुलिस के अनुसार तरसेम लाल ने अकेले पंजाब एंड सिंध बैंक का 13 करोड़ रुपए देना था। उसने राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिस नेता व अन्य मिलर्स को कर्ज के लिए जिम्मेदार ठहराया है, उन्होंने बताया कि उन्होंने भी शैलर मालिक से ढाई करोड़ रुपए लेने थे।
साढ़ू के जरिये कराई वीडियो कान्फ्रेंस में सामने आया परिवार, बोला-सकुशल हैं
यहां बता दें कि कस्बे में शेलर का काम करने वाले तरसेम लाल के अतिरिक्त उनकी प|ी संतोष रानी, बेटा वरुण, कृष्ण लाल, कृष्ण कुमार की प|ी व दो मासूम बच्चे 10 मार्च को हिमाचल प्रदेश में माता के दर्शन करने के लिए कह कर घर से गए थे, परंतु पूरा परिवार गायब हो गया था और उनके मोबाइल फोन भी बंद आ रहे थे। बुधवार से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शेलर मालिक 30 करोड़ का कर्जदार है। पुलिस जांच में उनकी तीन राइस मिलों की फिजिकल वेरीफिकेशन में लगभग साढ़े तीन करोड़ रुपए का 50 हजार बोरी धान भी कम मिलने की बात सामने आ रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल बुधवार शाम से निहालसिंह वाला में ही रुके रहे।
कल तक आने की संभावना
एसएसपी हरमनबीर सिंह ने कहा कि ग्वालियर के लिए पुलिस रवाना हो गई है। पुलिस की ओर से कल तक व्यापारी के परिवार को लाए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
क्षेत्र में विदेश भागने की फैली थी अफवाह
इस दौरान कस्बे में यह बात भी उठी कि कर्ज के चलते यह परिवार विदेश भाग गया होगा परंतु पूरा परिवार सही सलामत है और मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में छिपा हुआ था, परंतु पुलिस ने परिवार समेत गायब हुए तरसेम लाल के साढ़ू से पूछताछ की तो यह सच सामने आया।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से ग्वालियर से बातचीत करते परिवार के सातों सदस्य तथा (दाएं)जानकारी देते डीएसपी मनजीत सिंह व पुलिस कर्मी।