पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मारपीट के मामले में 7 लोगों के खिलाफ केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा | घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति पर उसके भाई-भाभी समेत कुछ लोगों ने हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया। थाना सिटी साउथ के एएसआई वरिंदर सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा नगर निवासी तरसेम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि चार मार्च की शाम को उसके भाई-भाभी ने समझौते के लिए बुलाकर कुछ लोगों के साथ मिलकर उस पर हमलाकर बुरी तरह से घायल कर दिया था। उसकी हालत में बिगड़ने पर मोगा सरकारी अस्पताल से इलाज करके फरीदकोट के मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया था। मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर उसके भाई शाम सिंह, भाभी रमणदीप कौर, अंग्रेज सिंह, विकास के अलावा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
खबरें और भी हैं...