क्लब ने 51 परिवारों को वितरित किया राशन
मोगा| यूथ वेलफेयर क्लब ने सरकारी पार्क भीम नगर कैंप में राशन वितरण समारोह का आयोजन किया। अध्यक्ष नीरज बठला ने कहा कि पिछले 8 वर्षों से निरंतर क्लब प्रत्येक महीने दूसरे रविवार को 51 जरूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया जाता है। इस अवसर पर सुरेश मिढा, कीमत अरोड़ा, दीपक मिगलानी, डिंपल राजदेव, प्रभजोत गिल, सैम छाबड़ा, संजय कोचर, विकास जिंदल मौजूद रहे।