पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोरोनावायरस से बचाव संबंधी सेमिनार करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसडी कॉलेज फाॅर वूमेन के एनएसएस यूनिट में शनिवार को कोरोना वायरस से बचाव संबंधी जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस मौके पर कालेज की प्रबंधकीय कमेटी के चेयरमैन डाॅ. आरसी मित्तल ने कहा कि कोरोना वायरस बारे आजकल अफवाहें भी काफी फैल रही हैं, इसलिए जहां कोरोना वायरस बारे जागरूकता की जरूरत है, वहीं अफवाहों से भी बचने की जरूरत है। सिविल अस्पताल के डाॅ. मनीष अरोड़ा ने कोरोना वायरस के लक्षणों के बारे में अवगत करवाया। डाॅ. मनीष ने मास्क पहनने व हाथ धोने की प्रक्रिया बारे प्रेक्टिकल जानकारी दी। डाॅ. राधिका ने भी अपने विचार छात्राओं के साथ संयुक्त किए। काॅलेज की कार्यकारी प्रिंसिपल डाॅ. पलविंदर कौर लोधी ने डाॅ. आरसी मित्तल का आभार जताया। इस मौके पर कालेज का समूह टीचिंग एवं नान टीचिंग स्टाफ व छात्राएं उपस्थित थीं।

खबरें और भी हैं...