पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निगाह रोड पर टूटी सड़क का निर्माण करवाए निगम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के निगाह रोड पर पीर बाबा निगाह की दरगाह के बाहर पिछले कई वर्षों से टूटी सड़क का निर्माण न होने से मोहल्ला वासियों व श्रद्धालुओं में रोष पाया जा रहा है। दरगाह के सेवादार विजय कुमार व साईं बाबा लंगर सेवा सोसायटी के अध्यक्ष सोनू अरोड़ा ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन पिछले कई वर्षों से दरगाह के बाहर जगह-जगह से टूटी सड़क पर पड़े गड्ढों में बारिश के पानी की कई-कई दिन तक निकासी
नहीं होती।

प्रत्येक वीरवार को दरगाह पर हजारों श्रद्धालु नतमस्तक होने आते हैं जिन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यही नहीं यही सड़क कोटकपूरा बाईपास से भी मिलती है। ऐसे में नगर निगम की अनदेखी का शिकार हुई निगाह रोड पर रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि लोगों की श्रद्धा व आस्था के मद्देनजर इस सड़क का पहल के आधार पर निर्माण करवाया जाए ताकि दरगाह पर आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर रजिंदर बांसल, पूजा, सर्वजीत कौर, चरणजीत कौर, मंगा सिंह, जीत सिंह, बूटा सिंह, लक्खा सिंह, साजन आदि उपस्थित थे।

नगर निगम की अनदेखी का शिकार हुई निगाह रोड की सड़क दिखाते राहगीर।
खबरें और भी हैं...