भजन संध्या में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली
श्री सनातन धर्म हरि मन्दिर में होली पर्व के उपलक्ष्य में होली के मन भावन रंग श्री राधा माधव के संग का आयोजन मंगलवार को किया गया। भजन संध्या में श्याम प्रभु खाटूवालों के दरबार में सरपरस्त मोहन लाल सेठी व अध्यक्ष सत्य नारायण गोयल ने ज्योति प्रज्वलित की। बठिंडा से पधारे भजन गायक बबली शर्मा ने हर पल सहारा श्याम का रखता मेरी फिक्र..., फूलों में सज रहे है श्री वृंदावन बिहारी.. भजनों से भक्ति रस बिखेरा। इस अवसर पर मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सत्य नारायण गोयल, मनमोहन कृष्ण जिंदल, सतपाल जिंदल, तीर्थ राम अग्रवाल, पवन कुमार सिंगल, दिनेश गुप्ता, अजय गोयल, प्रेम सिंगल, अनिल बांसल, कृष्ण बांसल अादि उपस्थित थे।