पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्याम संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने खेली फूलों की होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्याम सेवा सोसायटी की ओर से शहीदी पार्क में मनाए जा रहे फाल्गुन महोत्सव में रविवार रात्रि जगाधरी से आए कलाकारों संग देर रात तक श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। संकीर्तन में समाजसेवी विद्या भूषण माहना, राकेश सितारा, प्रेमचन्द चक्की वाला सहित सदस्यों ने ज्योति प्रज्वलित की। भजन गायक धरमिंदर शर्मा ने पीले पीतांबर वालेया मैं कहंदी हा साडे घर भिना मैं कहन्दी हा.. छाए काली घटाए तो क्या तेरी छतरी के नीचे हूं मैं... भजन गाकर संकीर्तन में अपनी हाजरी लगवाई।

सोसायटी के सेवादार कमल शर्मा व अजय गर्ग ने कहा कि यह श्याम महोत्सव करवाने का उद्देश्य युवाओं को सनातन संस्कृत से जोड़ना है। आज युवा पीढ़ी गलत दिशा में जा रही है उन्हें सही मार्ग पर लाने के लिए ऐसे समागम सहायक सिद्ध होते हैं। फाल्गुन महोत्सव में सहयोगियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अरुण पुरी, करोड़ीमल, राजेश सिंगला, रवि सिंगला, संजीव, इंद्रमोहन, सुदामा पुरी, राजेश मित्तल, राजीव, राजेश सिंगला, अश्विनी गोयल, विद्याभूषण, विनोद गाबा, भूपेश शर्मा, शिव मित्तल आदि उपस्थित थे।

शहीदी पार्क में राधा-कृष्ण स्वरूप में सजे कलाकारों संग भजनों पर झूमते श्रद्धालु।
खबरें और भी हैं...