पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Dewar Sold Fake Nri Woman39s House To Nephew By Making Fake Documents Case Registered

देवर ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर एनआरआई महिला का मकान भांजे को बेचा, मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एनआरआई महिला के मकान को उसके एनआरआई देवर ने उनके भांजे के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर बेच दिया दिया। पुलिस द्वारा जांच के उपरांत शिकायतकर्ता एनआरआई के देवर व उनके भांजे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

थाना सिटी वन के एएसआई गुरजिंदर सिंह ने बताया कि ठठी भाई हाल आबाद कनाडा निवासी हरजीत खट्टर ने एसएसपी मोगा को नवंबर 2019 में कनाडा से भेजी लिखित शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके पति मुखतियार सिंह द्वारा कई साल पहले मोगा के जंडूवाली गली मैजेस्टिक रोड पर मकान खरीदा गया था। बाद में उनके द्वारा एक रिश्तेदार को मकान की देखभाल का जिम्मा सौंपा गया था।

कुछ देर बाद उसने अपने भाई हरजीत कटारिया निवासी अमृतसर को मकान की देखभाल की जिम्मेवारी दे दी। इस पर उसके भाई ने मकान के पड़ोस में रहने वाली महिला ऊषा रानी को मकान किराए पर दे दिया, ताकि मकान की देखभाल होती रहे। इसी बीच नवंबर 2019 में किराएदार उषा रानी ने उसके भाई हरजीत को फोन पर जानकारी दी कि उनके द्वारा मकान बेच दिया गया है, जिन लोगों ने मकान खरीदा है, वह मकान का कब्जा लेने के लिए आए हैं। इस पर उसका भाई मोगा आया और किराएदार से बात करने के बाद उसे विदेश में फोन पर जानकारी दी। इसके बाद भाई हरजीत सिंह पटवार खाने से रिकार्ड निकाला तो पता चला कि मकान बेचने वाला शिकायतकर्ता एनआरआई देवर शिंगारा सिंह है। जबकि मकान खरीदने वाला देवर का भंाजा है।

इसके बाद उसने विदेश से एसएसपी को शिकायत भेजी। एसएसपी ने मामले की जांच डीएसपी क्राइम अगेंस्ट प्रॉपर्टी को सौंप दी। जांच अधिकारी ने जांच के बाद महिला के देवर शिंगारां सिंह व उसके भांजे हरजीत सिंह टटेजा निवासी रोंता के खिलाफ साजिश के तहत धोखाधड़ी व फर्जी दस्तावेज तैयार कर मकान अपने नाम करवाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...