पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धर्म रक्षा मंच ने वितरित किए मास्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोगिंदर सिंह चौक में मास्क वितरित करते धर्म रक्षा मंच के सदस्य।

मोगा | कोरोनावायरस के खतरे से बचने के लिए धर्म रक्षा मंच की तरफ से जोगिंदर सिंह चौक में आम लोगों को नि:शुल्क मास्क वितरित किया गया। धर्म रक्षा मंच के जिलाध्यक्ष सोनू अरोड़ा ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से चीन में फैला कोरोनावायरस भारत में भी दस्तक दे चुका है।

केंद्र व राज्य सरकार इस वायरस से बचने के लिए कार्य कर रही है। हर शहर में सरकारी अस्पतालों में इस वायरस से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। लेकिन जागरूकता से इस बीमारी को जड़ से खत्म किया जा सकता है। इसलिए हमें सार्वजनिक स्थलों पर जाते समय मास्क पहनकर जाना चाहिए। संजीव अरोड़ा ने कहा की अगर हमें बुखार, खांसी या किसी तरह की भी तकलीफ हो तो तुरंत सरकारी अस्पताल में अपना उपचार करवाएं। इस अवसर पर रिक्शा चालक, ऑटो चालकों को मास्क देकर उन्हें पहनने के लिए भी जागरूक किया गया।
खबरें और भी हैं...