पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पटियाला धरने की तैयारियों को लेकर किया विचार-विमर्श

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप यूनियन की बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष सत्यम प्रकाश।

मोगा | पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन की जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष सत्यम प्रकाश की अध्यक्षता में जल सप्लाई एवं सेनिटेशन सब डिवीजन-2 में हुई। बैठक को संबोधित करते अध्यक्ष सत्यम प्रकाश ने कहा कि डिप्टी डायरेक्टर मुख्य दफ्तर जल सप्लाई एवं सेनिटेशन पटियाला से यूनियन की बार-बार बैठकें करने के बावजूद मुलाजिमों के मांगों का कोई हल नहीं किया गया। इस कारण मजबूर होकर यूनियन की स्टेट कमेटी द्वारा संघर्ष करने का फैसला किया गया है। इसी कड़ी के तहत 20 मार्च को मुख्य दफ्तर पटियाला में प्रदेश स्तरीय धरना लगाया जा रहा है। इस बैठक में दतार सिंह, चन्द्रदेव, राम अवध, रामकुमार, भूपेन्द्र सिंह, रेखा रानी, रामजीत, लखविंदर सिंह, ईश्वर दयाल, सतीश कुमार बिट्टू, प्रवीण कुमारी, रेशम सिंह आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...