पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बेरोजगार अध्यापक यूनियन पर हुए लाठीचार्ज की डीटीएफ ने की निंदा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय पाल शर्मा व प्रदेश सचिव सरवन सिंह ने बेरोजगार अध्यापकों द्वारा अपने हक के लिए संघर्ष करने के दौरान मुख्यमंत्री के शहर में हुए लाठीचार्ज की सख्त शब्दों में निंदा की। दिग्विजय पाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा घर-घर नौकरी देने का वादा किया गया था, लेकिन पहले से काम कर रहे अध्यापक जब मुख्यमंत्री से रेगुलर करने की मांग कर रहे थे तो पुलिस द्वारा अध्यापकों पर लाठीचार्ज किया गया। राज्य सरकार द्वारा मात्र 1664 पोस्ट निकाल कर अध्यापकों के जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा है। डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट बेरोजगार अध्यापकों के हकों के लिए लड़ाई लड़ रहे अध्यापकों का समर्थन करता है। इस अवसर पर करनैल सिंह, गुरमीत कोटली, जसविंदर सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...