पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Etu And Dtf Surround Deo Office On Delay In Promotion Of Primary Cadre

प्राइमरी कैडर की तरक्कियों में की जा रही देरी पर ईटीयू व डीटीएफ ने डीईओ दफ्तर घेरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब जिला इकाई मोगा एवं एलीमेंट्री टीचर यूनियन मोगा का संयुक्त वफद प्राइमरी कैडर की तरक्कियों संबंधी डीईओ एलीमेंट्री मोगा नेक सिंह से मिला।

जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार शर्मा ने कहा कि आज से पहले भी डीटीएफ व ईटीयू के वफद डीईओ को इस विषय पर मिलते रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बार यूनियन को तरक्कियां जल्द करने का विश्वास दिया जा रहा है, लेकिन पूरा नहीं किया गया। इस मौके पर जिला शिक्षा अफसर एलीमेंट्री के टालमटोल के रवैये की हर अध्यापक नेता ने निंदा की।

यूनियन नेता सोहन सिंह, सुखपालजीत सिंह मोगा जिला मोगा उपाध्यक्ष ने बताया कि ईटीटी टीचर व हेड टीचर एंव हेड टीचर से सेंटर हेड टीचर की तरक्कियां करने संबंधी डीपीआई पंजाब द्वारा समयबद्ध आदेश जारी हो चुके हैं। इसके बावजूद संबंधित अधिकारी टस से मस नहीं हो रहा। डीटीएफ पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजयपाल शर्मा ने जिला अधिकारी को आड़े हाथों लेते कहा कि अगर जिला शिक्षा दफ्तर ने अपना बेरुखी वाला रवैया न बदला तो वह दफ्तर के अकेले-अकेले जिम्मेवार अधिकारी व कर्मचारी के घर के आगे जाकर धरना लगाने से गुरेज नहीं करेंगे।

उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी अब टिककर नहीं बैठेगी तथा न ही अफसरशाही पर यकीन करेगी। ईटीयू नेता दिलबाग सिंह बोडे व अमनदीप मटवानी ने कहा कि यह बाहरी जिलों से आए अधिकारी अगर न सुधरे तो डीईओ दफ्तर धरना स्थल में तबदील कर दिया जाएगा।

इस मौके पर सुरेन्द्र सिंह, बलदेव राम, सोहन सिंह, अंग्रेज सिंह, गुरमुख सिंह तूर, सुरेन्द्र सिंह, जीवन सिंह, रियाज मोहम्मद, बलजीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुरतेज सिंह, रुबिंदर कौर, सुमन रानी, दीपक मित्तल, अमरदीप बुट्टर, जगदेव मैहना, प्रेम कुमार, कृष्ण प्रताप, गुरप्रीत मोगा, यादविंदर, वारस मसीह आदि उपस्थित थे।

डेमोक्रेटिक टीचर फ्रंट पंजाब जिला इकाई मोगा एवं एलीमेंट्री टीचर यूनियन प्रदर्शन करते हुए।
खबरें और भी हैं...