पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लाला लालचंद धर्मशाला में चल रहा फाल्गुन महोत्सव संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जय श्री श्याम सेवा सोसायटी की ओर से लाला लालचंद धर्मशाला में पिछले एक सप्ताह से मनाए जा रहे फाल्गुन महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी संग फूलों की होली खेली। भजन गायिका सुनीता बांगड़ी ने मेरा श्याम बड़ा रंगीला मस्ती बरसेगी कीर्तन में...श्यामा होली खेलन आईया तेरिया सालियां वे..आदि भजनों का गुणगान किया। सोसायटी के अध्यक्ष यशपाल नोहरिया ने कहा कि 4 अप्रैल को एकादशी पर श्याम प्रभु खाटु वालों का संकीर्तन किया जाएगा। इस अवसर पर संदीप बांसल, पवन गुप्ता, नरिंदर गुप्ता, विपन सिंगला, मनोज जैसवाल, राजीव बांसल, सतिंदर शर्मा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...