पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sadik News Families Who Contributed Actively In Social Service Were Honored

समाज सेवा में सक्रिय योगदान देने वाले परिवारों को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एल्डर्स सर्विस सोसायटी सादिक ने दिवंगत कार्यकर्ता जगमोहन सिंह बराड़ की पहली पुण्यतिथि पर विश्वकर्मा भवन सादिक में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज सेवा में सक्रिय योगदान दे रहे क्षेत्र के परिवारों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान मार्केट कमेटी सादिक के अध्यक्ष दीपक कुमार सोनू, सरपंच शिवराज सिंह ढिल्लों समेत बरोड़ परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे। नेत्र चिकित्सा शिविर के उद्घाटन समारोह के दौरान माता गुजरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गीत व कविताओं के माध्यम से माता-पिता की सेवा और पेड़ों की संभाल का संदेश दिया। जगमोहन सिंह बराड़ व भगत सिंह अरोड़ा के परिवारों ने सोसाइटी को जरूरतमंद लोगो के सेवा कार्य के लिए 11-11 हजार रुपये ही सहायता दी। नेत्र चिकित्सा शिविर के दौरान आई हुई चिकित्सकों की टीम ने 135 मरीजों की आंखों की जांच की। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष बीएस ढिल्लों, चमन लाल नरूला, सुखचरण सिंह बराड़, भरपूर सिंह, मान सिंह, डाॅ. सुखदेव सिंह, डाॅ. सुखजिंदर अरोड़ा, रामगढ़िया सभा के अध्यक्ष गुरुचंद सिंह मुमरा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...