फरीदकोट में 12 को होने वाला किसान मेला स्थगित
फरीदकोट|करोनावायरस के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग से जारी हिदायतों के मद्देनजर पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ने 12 मार्च को फरीदकोट के क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में करवाया जा रहा किसान मेला स्थगित कर दिया है। क्षेत्रीय खोज केंद्र के निर्देशक डाॅ. पंकज राठौर ने बताया कि पंजाब कृषि यूनिवर्सिटी की तरफ से पंजाब में करवाए जा रहे सभी किसान मेले स्थगित कर दिए गए हैं। लेकिन किसानों की खरीफ की फसल की बिजाई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र के बीज स्टोर पर बीज, खादें और खेती साहित्य मिलते रहेंगे।