पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Field Staff To Be Recruited In Water Supply And Sanitation Department Harjit Singh

वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग में फील्ड स्टाफ की भर्ती की जाए : हरजीत सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोगा|वाटर सप्लाई एंड सैनिटेशन मस्टररोल इंप्लाइज यूनियन जिला मोगा की बैठक दाना मंडी वाटर वर्क्स में हुई। इस बैठक में मुलाजिमों की मांगों संबंधी विचार-विमर्श किया गया। जिला नेता दलजीत सिंह मोगा ने पंजाब सरकार की मुलाजिम विरोधी नीतियों की निंदा की। उन्होंने सरकार से समूह फील्ड स्टाफ को टाइम स्केल देने, वाटर सप्लाई स्कीमों का पंचायतीकरण व ठेकेदारी सिस्टम को बंद करने, वाटर सप्लाई एंड सेनिटेशन विभाग में फील्ड स्टाफ की भर्ती करने, रहता डीए रिलीज करने व पे-कमीशन की रिपोर्ट जारी करने की मांग की। प्रदेश कमेटी के फैसले के अनुसार 12 मार्च को जालंधर के देश भगत हाल में संघर्ष किया जाएगा, जिसमें सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी। इस मौैके पर हरदीप सिंह, हरदीप बावा, जसमेल सिंह ढुडीके, राजा राम बुघीपुरा, हरपाल सिंह समाध भाई, इकबाल सिंह भलूर, केवल सिंह, जगमोहन सिंह खोटे, फकीर सिंह बड़ा मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...