पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जागृति भवन में कल मुफ्त डिस्पेंसरी होगी शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारतीय जागृति मंच की बैठक मंच के मुख्य संस्थापक डॉ. दीपक कोछड़ की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से की गई। इसके उपरांत उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉ. कोछड़ ने बताया कि डॉक्टर मथुरादास पाहवा चैरिटेबल क्लीनिक डिस्पेंसरी जोकि जागृति भवन में 15 मार्च को शुरू की जा रही है, जिसका उद्घाटन मंच के मुख्य सरपरस्त इंदु पुरी तथा सरपरस्त संजीव सैनी द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 15 मार्च को सुबह 10:30 बजे उक्त निशुल्क डिस्पेंसरी का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने हेतु उपस्थित सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई। उन्होंने कहा कि इससे जरूरतमंद लोगों को उपचार करवाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस डिस्पेंसरी को सुचारू व व्यवस्थित रूप से चलाने हेतु वह पूरी तरह से सेवा करेंगे। इस अवसर पर वेदव्यास कांसल, संतराम गुप्ता, राकेश सितारा, सुरेश बंसल, रमनदीप कुमार, संजीव कुमार काका, अंकुर गोयल, मनी कपूर, गुलशन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

डाॅ. दीपक कोछड़ व अन्य बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
खबरें और भी हैं...