- Hindi News
- National
- Moga News Fury Of Sikh Organizations Over Removal Of Security Of Main Guard Of Disgrace Case
बेअदबी मामले के मुख्यगवाह की सुरक्षा हटानेपर सिख संगठनों में रोष
पिछले समय दौरान मल्लके गांव में गुरु ग्रंथ साहब की हुई बेअदबी मामले के मुख्य गवाह सेवक सिंह फौजी को जो एसएसपी मोगा द्वारा सिक्युरिटी दी गई थी। उसे अब पुलिस ने वापस ले लिया है, जिस पर सिख जत्थेबंदियों ने सख्त एतराज करते निंदा की है। इस संबंधी पंथक सेवा लहर मोगा के प्रधान जसविंदर सिंह खालसा, राजा सिंह खुखराना जिला प्रधान गुरु ग्रंथ साहब सत्कार कमेटी ने अपने और पंथक सेवा लहर के सरपरस्त और जत्थेदार भाई बलजीत सिंह दादूवाल साहब की तरफ से जारी बयान में कहा है कि गुरु ग्रंथ साहब जी की बेअदबी मामले के मुख्य और अहम गवाह भाई सेवक सिंह फौजी से सुरक्षा वापस लेना बेहद गलत है। सेवक सिंह फौजी को धमकियां मिल रही हैं। इसलिए यदि भाई सेवक सिंह फौजी के साथ कोई अनहोनी घटना घटती है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।