श्री कृष्ण-राधा व हनुमानजी की मूर्तियां स्थापित करवाईं
नगर सुधार ट्रस्ट मोगा के प्रांगण व प्लम्बर यूनियन की देखरेख में बने मंदिर में श्री कृष्ण-राधा एवं हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की गई। सर्वप्रथम राइटवे एयरलिंक के डायरेक्टर देवप्रिय त्यागी ने पूजन किया। देवप्रिय त्यागी ने कहा कि हम सब जानते हैं कि श्री कृष्ण की भक्ति व उनके द्वारा रचित गीता से दी गई ज्ञान की गंगा समाज को मजबूत व खुशहाल बनाएगी। इस्कॉन प्रचार समिति मोगा के वाइस चेयरमैन नवदीप गुप्ता ने बताया कि हमारे धर्म ने हमें सहिष्णु होना सिखाया तभी तो विषम परिस्थितियों के बावजूद हम सर्वधर्म समभाव रखते हैं। इस अवसर पर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बंसल, डॉक्टर अजय कंसल, राजेश कुमार, कुलदीप कुमार गर्ग मौजूद थे।
मूर्ति स्थापना पर पूजा अर्चना करते देवप्रिय त्यागी, नवदीप गुप्ता व अन्य।