जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता वास करते हैं
जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं किंतु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते हैं, उसमें नारी का हर जगह अपमान होता चला जा रहा है। उसे भोग की वस्तु समझ कर आदमी अपने तरीके से इस्तेमाल कर रहा है। यह बेहद चिंताजनक बात है। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला खत्री सभा मोगा की जिलाध्यक्ष नीतू चोपड़ा के नेतृत्व में आयोजित समागम में पंजाब महिला खत्री सभा की प्रदेश अध्यक्ष मीना कोहली ने कही। सर्व भारत महिला खत्री सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष शशि बेन के निर्देश के तहत आयोजित समागम में भारी संख्या में नारी शक्ति उपस्थित रही। इस मौके पर खत्री सभा पंजाब के प्रदेश सीनियर उपाध्यक्ष एव जिलाध्यक्ष वरिंदर कौड़ा, कार्यकारिणी सदस्य जतिंदर सिंह बेदी, अध्यक्ष सुभाष सहगल, पंजाब यूथ खत्री सभा मोगा विंग के जिला इंचार्ज मुनीश मेनराय, मंत्री शिव टंडन, कोषाध्यक्ष नानक चोपड़ा, सुभाष धीर, तरसेम जंड, मनोज जैसवाल, खुशदीप गांधी, पवन कौड़ा, रघुनाथ लूंबा, प्रोजेक्ट चेयरमैन रिंकू कौड़ा, सन्नी कपूर, सोनू धवन आदि उपस्थित रहे। जिसमें जिलाध्यक्ष नीतू चोपड़ा, सरपरस्त प्रोमिला मेनराय, डा प्रोमिला सामा, सोनिका बेदी, लता जैसवाल, समिता, पायल धवन, ममता, रीमा खन्ना, साधना गांधी, रिद्धि, चंचल मीनू बेदी, जिंदर कौर, पिंकी लूंबा इत्यादि ने महिला दिवस पर अपने विचार पेश किए। इस दौरान सभा की तरफ से धार्मिक एव समाज सेवी कार्यों में भूमिका निभा रही 11 महिलाओं को विशेष तौर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर निर्मला बेदी, सोनल मनचंदा, पूजा धवन, पिंकी लूंबा, मोनिका, वीना सहगल, सोनिया, रीमा खन्ना, सोनिका बेदी, ममता मोंगा, उषा रानी, बबिता रानी, चंचल, उषा भंडारी, अमन, गुरपाल कौर अलावा भारी संख्या में पंजाब यूथ खत्री सभा, खत्री सभा एव महिला खत्री सभा के सदस्य उपस्थित रहे।