स्कूल में किया ज्ञान सागर ब्लॉक का उद्घाटन
सादिक|सूबेदार महेंद्र सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल झोटीवाला में निर्मित ज्ञान सागर ब्लाक का उद्घाटन श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के साथ किया गया। प्रिंसिपल निर्मल सिंह बूटटर ने कहा कि स्कूल 20 वर्षों से इस क्षेत्र के बच्चों का भविष्य संवार रहा हैै। इस अवसर पर परगट सिंह बुटर, नवदीप सिंह बब्बू बराड़ उपस्थित थे।