- Hindi News
- National
- Moga News High Speed Vehicle Crashes Bike Injures 4 People Including Two Children
तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चों समेत 4 लोग घायल
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के टक्कर मारने से बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो बच्चे शामिल हैं। उनको 108 एंबुलेंस से मोगा के सरकारी अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार जीरा निवासी मनदीप कौर ने बताया कि पांच मार्च को उसके पति सूच्चा सिंह को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। इसके चलते उसके पति को 6 मार्च को मोगा के सरकारी अस्पताल में रैफर कर दिया गया था। वह पति को सरकारी अस्पताल में छोड़कर रविवार को अपने घर चली गई थी।
सोमवार की सुबह अपने दोनों बच्चों बेटे गुरशेर सिंह (9 साल) व बेटी जैसमीन (7 साल) के अलावा ननद के बेटे अकाशदीप के साथ पति के लिए खाना लेकर बाइक से मोगा सरकारी अस्पताल आ रहे थे। रास्ते में गांव बलखंड़ी के निकट जैसे ही बाइक पहुंची तो इतने में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। घायलों को 108 एबुलेंस से मोगा के सरकारी अस्पताल में लाकर दाखिल करवाया गया है। जहां बच्चों की हालत को देखते हुए उनको मां मनदीप कौर के साथ फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को भेज दी गई है।
अस्पताल में दाखिल घायल मनदीप कौर व घायल बालक।