मोगा सब जेल में मनाया होली का त्यौहार
मोगा| मोगा की सब जेल में सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। मुख्यातिथि अनमोल योग सेवा समिति से अनमोल शर्मा, सोनू सचदेवा ने विशेष तौर पर शिरकत की। परमजीत सिंह सिद्धू ने कैदियों को होली के त्यौहार की महत्ता संबंधी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार प्यार व आपसी भाईचारक का प्रतीक है, हम सभी को आपस में प्यार से रहना चाहिए। अनमोल शर्मा ने कहा कि उनकी नेतृत्व में जेल में वाले दिनों में योग कैंप लगाए जाएंगे। इसके अलावा कैदियों द्वारा पंजाबी सभ्याचार से संबंधित गीत गाकर समागम की रौनक को बढ़ाया। इस मौके पर बाज सिंह चक्कर हवलदार के अलावा जेल स्टाफ उपस्थित था।