पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Moga News Holi Festival Inspires Us To Maintain Unity And Brotherhood Dr Ajay Kansal

होली का पर्व हमें एकता और भाईचारा कायम रखने की प्रेरणा देता है : डॉ. अजय कांसल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अग्रवाल समाज सभा द्वारा होली का त्यौहार पुरानी दाना मंडी में मनाया गया। पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर राजीव बांसल, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कांसल, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन विनोद बांसल व सदस्यों ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। डॉ. अजय कांसल ने कहा कि होली का पर्व हमें एकता और भाईचारा कायम रखने की व सभी त्यौहारों को मिलजुल कर मनाने की प्रेरणा देता है।

सभा के चेयरमैन मक्खन गोयल, अध्यक्ष गोवर्धन बांसल, महासचिव प्रियव्रत गुप्ता ने कहा कि हमें विश्व स्तर पर फैले करोना वायरस से घबराने की जगह जागरूकता की जरूरत है। सरकार की ओर से जारी हिदायतों का भी पालन करके इस वायरस से बचना चाहिए। इस अवसर पर विजय बांसल, मोहन लाल गर्ग, राज कुमार गर्ग, तरुण बांसल, सुरिंदर कांसल, अश्वनी बांसल, जिला अध्यक्ष नवदीप गुप्ता, मनमोहन कृष्ण मित्तल, दिनेश गर्ग, दीपक जिन्दल, विशाल गर्ग, ऋषि गर्ग, युवा शाखा अध्यक्ष निखिल मित्तल अादि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...